कहने के लिए तो आजकल बहुत सारे रास्ते खराब होते हैं कुछ टेढ़ी-मेढ़ी होते हैं तो कुछ डरावने होते हैं जिस रास्ते पर चलने से लोगों को डर भी लगता है लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे डरावने रास्ते के बारे में बता रहे हैं जिस पर चलना किसी की बस की बात नहीं होती है। यह ऐसे रास्ते हैं जहां पर लोगों को हमेशा मरने का डर रहता है खासकर इस रास्ते पर कमजोर दिल वाले लोग नहीं जा सकते।
युएयांग का नया रास्ता - ये रास्ता चीन के हुनान प्रांत के युएयांग में चीन की स्पाइडरमैन की अमेजिंग आर्मी बालों ने अपनी जिंदगी की परवाह ना करते हुए 300 मीटर ऊंचाई पर यह रास्ता बनाया था। ये रास्ता इतना ज्यादा खतरनाक है कि इस रास्ते को देखते ही लोगों की सांसे अटक जाती है।
एल केमिनिटो डेल रे- ये रास्ता स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में 110 साल पुराने 'एल केमिनिटो डेल रे' इस रास्ते को दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता कहा जाता है।इस रास्ते को 'किंग्स पाथ-वे' के नाम से जाना जाता है। इस रास्ते का निर्माण 1905 ई.में किया गया था।कहा जाता है कि इस खतरनाक रास्ते का निर्माण हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया था। लेकिन कहा जाता है कि इस रास्ते के ऊपर से गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई थी जिसके कारण इस रास्ते को 2000 में ही बंद कर दिया गया था।
रोच वेयरांड, फ्रांस- ये रास्ते फ्रांस के अल्पस के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट के पास है। कहा जाता है कि रोच वेयरांड के रास्ते पर जाना सभी लोगों की बस की बात नहीं है,क्योंकि यहां पर वही लोग जा सकते हैं। जिसके पास हिम्मत और कलेजा दोनों होगा।क्योंकि इस रास्ते को देखते ही लोगों की रूह कांप जाती है।
अब हम बात करते हैं पश्चिमी चीन के क्लिफ पाथ, रास्ते के बारे में यहां से गुलकान गांव के बच्चे पढ़ने के लिए डरते हुए इस खतरनाक रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं। यह रास्ता 5000 फीट लंबे चट्टान पर बना हुआ है।इस रास्ते को 'क्लिफ पाथ' के नाम से लोग जानते हैं।
ALSO READ :
अगर आप जानना चाहते हैं, व्हाट्सएप के बारे में कुछ रोचक बातें तो पढे इस खबर को