मनोज बाजपेयी एक बॉलीवुड अभिनेता है जो हिंदी फिल्म के साथ तमिल और तेलुगु फिल्म भी बहुत सारे बनाए हैं। मनोज बाजपाई का ज्यादातर फिल्म सुपरहिट ही हुआ है।बॉलीवुड में मनोज बाजपेयी को शूल फिल्म से काफी पहचान मिली थी।
मनोज बाजपेयी का जन्म
मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था मनोज बाजपेयी के पिताजी का नाम राधाकांत बाजपेयी है ।वो एक किसान थे।
मनोज बाजपेयी का शिक्षा
मनोज ने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बिहार के बेतिया जिले के के. आर हाई स्कूल से किया था। मनोज बाजपाई को थिएटर करना ज्यादा पसंद था इसीलिए वो 17 साल में ही नरकटियागंज छोड़कर दिल्ली चले गए और वहीं रहने लगे।
मनोज बाजपेयी ने फिल्मों में अपने कैरियर की शुरुआत सबसे पहले गोविन्द निल्हानी की फिल्म द्रोखाल से 1994 मे शुरू किया था। उसके बाद मनोज बाजपेयी ने बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बैंडिट क्वीन में दिखाई दिया। इन दो फिल्मों से मनोज बाजपेयी को काफी पहचान नहीं मिली। उसके बाद मनोज बाजपेयी ने हिंदी फिल्म शूल बनाया। इस फिल्म से मनोज बाजपेयी को काफी पहचान मिली और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा चला और इससे मनोज वाजपेयी को काफी अच्छी कमाई ही हुई थी। जिसके बाद से मनोज बाजपेयी को हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ श्रेणियों में गिना जाता हैं। मनोज वाजपेयी अभी तक बहुत सारे फिल्मों में काम कर चुके और दर्शकों ने उनके फिल्म को काफी पसंद भी किया है। मनोज बाजपेयी की कई फिल्म सुपरहिट भी हो चुकी है।
मनोज बाजपाई की कुछ खास फिल्में
दाउद, तम्मना, सत्या, प्रेम कथा, कौन, शूल, फिजा, दिल पे मत ले यार, पिंजर, एलओसी कारगिल, वीर-जारा, जेल ये सभी है।
मनोज बाजपेयी कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं
मनोज बाजपेयी को कई फिल्मों के लिए पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। मनोज बाजपाई को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
मनोज बाजपेयी ने सबसे पहले दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक स्वाभिमान के साथ अपने कैरियर की शुरूआत किया था।स्वाभिमान धारावाहिक से ही आशुतोष राणा और रोहित राय को भी उनकी पहचान मिली थी।
मनोज बाजपेयी की फिल्म शूल 1999 में आई थी जिसमे मनोज बाजपेयी समर प्रताप सिंह का रोल निभाया था। जिसके लिए उन्हें सर्वोत्तम पुरस्कार भी दिया गया था।अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित फिल्म पिंजर के लिए उन्हें एक बार फिर से राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।
मनोज बाजपेई की शादी शुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं थी। इसीलिए मनोज बाजपाई कभी भी बाहर जाते तो वो अपनी पत्नी को लेकर नहीं जाते थे, क्योंकि अक्सर उन दोनों के बीच में मनमुटाव चलता रहता था जिसके कारण मनोज बाजपेई की ये शादी 2 महीना भी नहीं चली थी। मनोज बाजपाई जब फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे तो दिल्ली एक लड़की का वो डेट कर रहे थे और फिर उसी लड़की से उन्होंने 2006 में शादी भी कर लीया था। जब इन दोनों के बीच में तलाक हो गया तो उसके बाद मनोज बाजपेई ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी कर लीया। आज मनोज बाजपाई और अभिनेत्री नेहा अपनी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुश है और इनकी एक बेटी भी है। जिनका नाम अवा है।
ALSO READ :
जानते है, बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है बिता रही है अकेले अपना जीवन